April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

16 में से 13 मेयर कैंडिडेट घोषित, बाकी…

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 16 में से 13 नगर निगम के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। जबकि इंदौर, ग्वालियर और रतलाम को लेकर विचार मंथन का दौर जारी है। इंदौर के प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए बीजेपी दफ्तर में इंदौर के नेताओं के साथ चर्चा की गई। मीटिंग खत्म होने के बाद सभी इंदौर के लिए निकल चुके थे। लेकिन इन्हें दोबारा भोपाल बुला लिया।

प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव के भोपाल पहुंचने के बाद इंदौर के नेताओं के पास फोन पहुंचा और वह पलटकर फिर प्रदेश कार्यालय की ओर लौटे। बताया जा रहा है कि मधु वर्मा का नाम आयु सीमा की वजह से उनके नाम पर फिर से विचार किया जाना है। वहीं गौरव रणदिवेए पुष्यमित्र भार्गव और डॉ सचिन शर्मा के नाम पर फिर से विचार हो सकता है।

इधर ग्वालियर में महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नाम पर बीजेपी नेताओं ने मंथन किया। एक होटल में आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे, विवेक नारायण शेजवलकर, कमल मखीजानी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, लाल सिंह आर्य, जय भान सिंह पवैया सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

शहरबीजेपीकांग्रेस
भोपाल (ओबीसी महिला)मालती रायविभा पटेल
इंदौर (अनारक्षित)होल्डसंजय शुक्ला
जबलपुर (अनारक्षित)डॉ. जितेंद्र जामदारजगत बहादुर सिंह अन्नू
ग्वालियर (अनारक्षित महिला)होल्डशोभा सिकरवार
उज्जैन (एससी)मुकेश टटवालमहेश परमार
सागर (अनारक्षित महिला)संगीता सुशील तिवारीनिधि जैन
रीवा (अनारक्षित)प्रबोध व्यासअजय मिश्रा
मुरैना (एससी महिला)मीना जाटवशारदा सोलंकी
सतना (ओबीसी)योगेश ताम्रकारसिद्धार्थ कुशवाहा
कटनी (अनारक्षित महिला)ज्योति दीक्षितश्रेया खंडेलवाल
सिंगरौली (अनारक्षित)चंद्रप्रकाश विश्वकर्माअरविंद सिंह चंदेल
रतलाम (ओबीसी)होल्डहोल्ड
खंडवा (ओबीसी महिला)अमृता यादवआशा मिश्रा
बुरहानपुर (अनारक्षित महिला)माधुरी पटेलशहनाज अंसारी
छिंदवाड़ा (एसटी)अनंत धुर्वेविक्रम अहाके
देवास (अनारक्षित महिला)गीता अग्रवालविनोदिनी रमेश व्यास
Share to...