केंद्र सरकार के द्वारा आर्थिक मोर्चे पर उठाए गए कदमों पर शेयर बाजार बमबम है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने सरकार के फैसलों पर कड़ी आपत्ति जताई है। राहुल गांधी ने लिखा कि शेयर बाजार में उछाल के लिए प्रधानमंत्री कुछ भी करने को तैयार हैं, वो भी तब जब उनका रुभ्वूकलप्दकपंदम्बवदवउल का उत्सव चल रहा है।
राहुल गांधी ने इसी ट्वीट में अमेरिका में होने वाले हाउडी मोदी कार्यक्रम को भी आड़े हाथों ले लिया और सरकार की ओर से 1.45 लाख करोड़ के राजस्व घाटे को हाउडी मोदी से जोड़ दिया। राहुल ने लिखा कि हाउडी मोदी कार्यक्रम दुनिया का सबसे महंगा इवेंट होने वाला है।
कांग्रेस नेता ने लिखा कि लेकिन कोई भी इवेंट इस सच्चाई को छुपा नहीं सकता है, जहां हाउडी मोदी जैसा कार्यक्रम भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर गया है। एक तरफ राहुल गांधी ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन फैसलों को ऐतिहासिक करार दिया है। पीएम ने ट्वीट कर इन फैसलों के लिए वित्त मंत्री की तारीफ की।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को जो ऐलान किए हैं, उनमें कॉरपोरेट टैक्स में छूट, कैपिटेल गेन के सरचार्ज में कटौती जैसे फैसले शामिल हैं। हालांकि, इन फैसलों के बाद सरकार के राजस्व घाटे पर 1.45 लाख करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। इसी पर राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा है।
1.45 लाख करोड़ का सबसे महंगा इवेंट होगा हाउडी मोदी : राहुल

More Stories
गुजरात में 384.68 करोड़ रुपये की हेरोइन तस्करी मामले में छह पाकिस्तानी नागरिकों को 20 साल की सजा
पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता ने बनाई अपनी नई पार्टी, पार्टी का नाम रखा ‘तेलंगाना राष्ट्र सेना’ (TRS)
भारतीय रिजर्व बैंक ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस किया रद्द