April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हॉकी वर्ल्ड कप : भारत की जोरदार शुरूवात, 5-0 से जीता मैच

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में जोरदार शुरुआत की है। बुधवार को उसने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें नंबर पर काबिज भारत की ओर से मनदीप सिंह 10वें मिनट में, आकाशदीप 12वें मिनट में, सिमरनजीत 43 और 46वें मिनट में और ललित उपाध्याय 45वें मिनट में गोल दागे। कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में 15वीं रैंकिंग वाली कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम गोल का खाता भी नहीं खोल पाई। अब पूल-सी में 2 दिसंबर को भारत का मुकाबला बेल्जियम से होगा।

Share to...