April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हॉकी वर्ल्डकप भारत इंग्लैंड के बीच मैच 0-0 से ड्रा रहा, स्पेन ने वेल्स को 5-1 से हराया

उड़ीसा में चल रहे हॉकी वर्ल्ड कप के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड के साथ 0-0 से ड्रा खेला आखरी बुलेट पर इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर पर इसको करबे जीतने का मौका मिला लेकिन इंग्लैंड इसे बनाने में नाकाम रहा रविवार को इस मुकाबले के बाद ग्रुप डी के पॉइंट टेबल में टीमों की पोजीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड पहले और भारत दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं लेकिन इंग्लैंड की टीम गोल डिफरेंस के आधार पर आगे हैं।

हॉकी वर्ल्ड कप में 2023 भारत और इंग्लैंड के बीच हुआ मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हुए इस मैच में दोनों टीमों को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन कोई भी गोल नहीं हो सका। खेल के आखिरी मिनट में भी इंग्लैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला था लेकिन डिफेंडर सुरिंदर कुमार ने शानदार डिफेंस करके इंग्लिश टीम की उम्मीदें तोड़ दीं। पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी दोनों टीमों ने 4- 4 से ड्रॉ खेला था।

वही वर्ल्ड कप के एक अन्य मैच स्पेन 5-1 से मैच जीता। स्पेन और वेल्स के बीच खेले गए मुकाबले में स्पेन 5-1 के अंतर से मैच जीता है। स्पेन के लिए रेने मार्क ने 16वें और 38वें मिनट में और मिरालेस मार्क ने 32वें और 56वें मिनट में गोल स्कोर किए। गोल इग्लेसियस अल्वारो ने 22वें मिनट में दागा। वेल्स की और से एकमात्र गोल 52वें मिनट में कार्सन जेम्स ने दागा।

Share to...