April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला भी हादसे का हुआ शिकार

कुन्नूर चॉपर हादसे में दिवंगत सैन्य अफसरों के पार्थिव शरीर ले जा रहा काफिला हादसे का शिकार हो गया। सेना के अधिकारियों के पार्थिव शरीर ले जा रहे काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी पत्थर से टकरा गई। कुन्नूर चॉपर क्रैश मामले की जांच तेजी से की जा रही है। क्रैश वाली जगह पर ड्रोन से जांच हो रही है। घने जंगलों की वजह से ड्रोन से जांच की जा रही है। तमिलनाडु में स्थानीय लोगों ने सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य कर्मियों के पार्थिव शरीर को ले जाने वाली एम्बुलेंस पर फूल बरसाए और श्भारत माता की जयश् के नारे लगाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद के दोनों सदनों को बताया कि तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे की जांच एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीनों सेनाओं के एक दल ने शुरू कर दी है। इस हादसे में देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मृत्यु हो गई। सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उन्हें बचाने के लिये सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

Share to...