शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे बस में सवार कम से कम 20 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बस के मलबे में अभी और बच्चों के फंसे होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने 20 बच्चों के मौत की पुष्टि की है।
वजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चे स्कूल की बस से घर जा रहे थे। ज्यादातर बच्चे कक्षा 5 और इससे छोटी कक्षा के थे। इसी दौरान उनकी बस नूरपुर.चंबा मार्ग पर गुरचल गांव के निकट एक खाई में गिर गई।
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में खाई में गिरी स्कूल बस, 20 बच्चों की मौत

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित