हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आती दिख रही है। साथ ही कांग्रेस हिमाचल में हारती नजर आ रही है। हिमाचल में इस बार बीजेपी को 52 से 58 जबकि कांग्रेस को 11 से 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 1 से 2 सीटें आने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 74 फीसदी से ज्यादा मतदाताओं ने बीते 9 नवंबर को अपने मत का इस्तेमाल किया। राज्य में कुल 50 लाख मतदाताओं में 19 लाख महिलाएं हैं जो कि बड़ी संख्या में वोट देने निकलीं। राज्य में 14 ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। क्षेत्र के हिसाब से लाहौल और स्पीति सबसे बड़ा और मतदाताओं की संख्या के आधार पर सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र है। धर्मशाला में अधिकतम 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि झंडुता में सबसे कम, सिर्फ दो उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
हिमाचल चुनाव : बहुमत के साथ आती दिख रही है बीजेपी

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित