महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने के लिए चल रही उठा-पटक के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। फडणवीस ने कहा है कि भाजपा ने कभी भी शिवसेना से 50-50 का वादा नहीं किया था। इसके साथ ही उन्होंने बोला कि महाराष्ट्र में सरकार भाजपा के नेतृत्व में ही बनेगी और राज्य में 5 साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा, इसमें कोई भ्रम नहीं है। वहीं, महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूले की मांग को लेकर अड़ी शिवसेना और उसकी ओर से जारी बयानबाजी से बीजेपी आलाकमान नाराज हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को अब मुंबई नहीं जा रहे हैं जहां उनकी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होनी थी। इसी उठा-पटक के बीच दोनों दलों के बीच होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है।
माना जा रहा था कि अमित शाह पार्टी विधायकों से मुलाकात के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मिलते और फिर मामले को सुलझा लिया जाता, लेकिन शिवसेना की ओर से की जा रही है बयानबाजी के बाद से अब मामला और बिगड़ गया है और महाराष्ट्र में भी बीजेपी के नेताओं का कहना है कि जब तक ऐसी बयानबाजी जारी है शिवसेना से कोई बातचीत नहीं की जानी चाहिए।
हमने 50-50 का वादा कभी नहीं किया, सरकार बीजेपी के नेतृत्व में ही बनेगी : फडणवीस

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित