उन्नाव और कठुआ में हुई रेप की घटनाओं के मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का अनशन गुरुवार को 7वें दिन भी जारी रहा। स्वाति मालीवाल मांग कर रही हैं कि रेप की घटना को अंजाम देने वालों को 6 महीने के अंदर सजा दी जाए।
स्वाति मालीवाल ने गुरुवार को कहा कि हमारे हौसले बुलंद है। हमारा अनशन देश की बेटियों के लिए है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ से ही अनशन के लिए मेरा हौसला बढ़ रहा है। स्वाति ने ये भी कहा कि देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए, जिससे जो लोग इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं, उन्हें कड़ी सजा मिल सके।
स्वाति मालीवाल ने रेप के मामले में संविधान का हवाला देते हुए कहा कि संविधान के पूरे दायरे में दिल्ली पुलिस को 20 दिन के अंदर चार्जशीट फ़ाइल करनी होती है। अब जब 20 दिन में चार्जशीट फ़ाइल हो सकती है तो फास्ट ट्रैक कोर्ट में 6 महीने के अंदर सुनवाई क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हमारे देश में फास्ट ट्रैक कोर्ट की कमी है, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
स्वाति का अनशन 7वें दिन भी जारी, बेटियों के लिए है अनशन

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की