April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोसायटी मैनेजर भाईयो के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से हजार गुना अधिक निकली संपत्ति

नैनपुर: सहकारी विपणन समिति के 2 मैनेजरों के घर पर आज सुबह जबलपुर ईओडब्लू टीम ने छापामार कार्रवाई की।

नैनपुर में आज सुबह दो सोसाइटी मैनेजर के ठिकानों पर ईओडब्ल्यू के छापे पड़े दोनों मैनेजर रिश्ते में भाई है। एक भाई के पास आय से 1100% अधिक खर्च और संपत्ति मिली है साथ ही 12 से 13 लाख रुपए कैश मिले हैं । इसकी मंथली सैलरी लगभग ₹9000 है।

जब सुबह सभी अपने घरों में सो रहे थे तो दरवाजे पर टीम को देखते ही सकते में आ गए। अब तक की जांच में दोनों के पास से आय से अधिक संपत्ति पाई गई है सर्च अभी जारी है।

ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम नैनपुर में दो भाई गणेश जायसवाल एवं राजू जायसवाल के मकान, गोदाम, और दुकानों में सर्च कर रही है दोनों सोसाइटी मैनेजर है और विपणन का कार्य एवं उचित मूल्य की दुकान (सोसाइटी) प्रबंधक है। ईओडब्ल्यू निरीक्षक ओमेंद्र कुमार मर्सकोले ने बताया कि नैनपुर के रहने वाले गणेश और राजू के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने की शिकायत आई थी राजीव जायसवाल के पास अब तक आय से लगभग 1100% ज्यादा प्रॉपर्टी मिली है राजू और उनकी पत्नी संगीता के खिलाफ केस किया गया है।

राजू जायसवाल के पास अब तक जो प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है वह 12 लाख रुपए कैश, इटका नैनपुर मंडला में दुकान और 5000 स्क्वायर फिट में गोदाम, चकोर पुल पुरानी बस्ती में 1000 स्क्वायर फीट में बना मकान, मंडला नैनपुर हाईवे पर दुकान और 3982 स्क्वायर फिट का गोदाम, अलग-अलग जगह पर 1500, 437, 1940, 4950, 2050, के प्लाट, 3 पिकअप वाहन स्कूटर एवं बाइक मिली हैं।

वही गणेश जायसवाल ने आय से 600% अधिक की संपत्ति बनाई। नैनपुर के समिति प्रबंधक गणेश जायसवाल का रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे मकान, और इटका स्थित दुकान में सर्च की जा रही है। अब तक आय से 600% अधिक संपत्ति मिली है। गणेश और उसकी पत्नी अनीता पर केस दर्ज किया गया है अब तक गणेश जायसवाल के पास से मिली संपत्ति की जानकारी इस प्रकार है
इटका में 1830 स्क्वायर फीट में मकान और दुकान, बड़ी खेरमाई के पीछे दुकान मकान और 2260 स्क्वायर फिट का गोदाम, रेलवे स्टेशन कॉलोनी के पीछे 2798 स्क्वायर फीट में दो मंजिल मकान, नया पिकअप वाहन, कार, स्कूटर और बाइक मिले हैं।
दोनों जगह पर अभी आगे भी कार्यवाही चल रही है।

Share to...