April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी ने गैर-हिंदू के रूप में की एंट्री, अब विवाद

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर में दर्शन करने जाने से विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार को सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी की एंट्री एक गैर-हिंदू विजिटर के रूप में कराई गई। इससे आलोचकों और विरोधियों को एक बार फिर से राहुल के खिलाफ बोलने का मौका मिल गया। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि यह उनके सहयोगी द्वारा की गई त्रुटि है। इस गलती की वजह से ही ट्विटर पर दिन भर सोमनाथ टेंपल ट्रेंड में रहा। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि इस मुद्दे को भी धर्म का रंग देकर चुनावी समर में भुनाने की कोशिश करेगी। अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए सौराष्ट्र क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान राहुल गांधी, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल के साथ सोमना मंदिर गए। वहां पर कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर मनोज त्यागी ने उन दोनों की एंट्री गैर हिन्दू के तौर पर कराई। मंदिर के नियमों के अनुसार गैर हिन्दुओं को रजिस्टर में एंट्री करनी जरूरी होती है। मीडिया कॉर्डिनेटर ने लिखा कि मंदिर में हिंदुओं और गैर-हिंदुओं के लिए अलग रजिस्टर होती है, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी पार्टी ने जब राहुल गांधी की हैंडराइटिंग पर गौर किया तो पाया कि रजिस्टर पर जो उनके हस्ताक्षर हैं, वो बिल्कुल ही अलग हैं। रजिस्टर पर राहुल गांधी की हैंडराइंटिंग में लिखा है।

Share to...