हीना तिवारी,उज्जैन: आज शुक्रवार को फिल्म अभिनेता सोनू सूद पत्नी के साथ उज्जैन पहुँचे। उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार महाकाल मंदिर पहुँचे सोनू सूद ने बाबा महाकाल के मंदिर में गर्भ ग्रह में पत्नी सोनाली के साथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया।
फिल्म स्टार सोनू सूद ने गर्भ ग्रह में करीब 20 मिनट तक बाबा महाकाल के दर्शन कर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। सोनू सूद ने नंदीहाल में नंदी का भी पूजन कर मंत्र जाप किया। इस मौके पर सोनू सूद से मिलने वाले और देखने वालों लोगों की भीड़ लग गई।
दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा देश कोरोना के बाद दोबारा खड़ा हुआ है उन्होंने कहा कि मैंने बाबा महाकाल से देश की सुख समृद्धि और देश के हर नागरिक खुशहाल रहे यह कामना की है। अभी हाल ही में मेरी फिल्म फतेह आने वाली है जिसको लेकर भी मनोकामनाएं की है और मैं दोबारा मंदिर जरूर आऊंगा वहीं एक बार फिर फेल रहे कोरोनावायरस पर कहा कि सभी अपना ध्यान रखें और घबराए नहीं कोरोनावायरस के पालन करने की भी हिदायत दी और कहा कि कभी भी कोई जरूरत हो तो मुझे बिल्कुल कहे मैं पहले भी बाबा के आशीर्वाद से लोगों की मदद करता आया हूं और आगे भी बाबा के आशीर्वाद से सभी लोगों की मदद करता रहूंगा। आप सभी अपना ध्यान रखें और घबराए नहीं मेरा नंबर वही है जब भी जरूरत हो मुझे कॉल करें। महाकाल ने पहले भी मुझे ताकत दी थी और मैं कुछ कर पाया और अब दोबारा मेरा प्रयास रहेगा किसी को भी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद बिल्कुल करू।
सोनू सूद को बाबा महाकाल मंदिर में देखकर आए हुए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आया और हर कोई सोनू सूद की एक झलक पाने को प्रयास करता रहा।सोनू सूद के मंदिर परिसर में आने पर लोगों की भीड़ लग गई और हर कोई उन्हें देखना चाह रहा था। सोनू सूद के मंदिर दर्शन करने को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम भी किये वही सोनू सूद ने दर्शन करने के बाद मीडिया से बेबाकी से बात भी की और कहा कि मेरा नंबर वही है जिसे भी जरूरत हो तो वह जरूर कॉल करें।

More Stories
Dr Umesh Shukla Updates: नीम और बबूल की लकड़ी से बनेगी द्रोणी, मरीजों को मिलेगा सर्टिफाइड और मानकीकृत इलाज का फायदा
Registration Department Updates: पंजीयन कार्यालय जाने की नहीं होगी जरूरत, विदेश में बैठा व्यक्ति भी खरीद सकेगा संपत्ति
ASP Bhavna Maravi Updates: डॉ. मनोज इंदुरकर ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, कहा— अनुशासनहीनता और गलत थीसिस पर मांगी गई थी रिपोर्ट