April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने तेजस से भरी उड़ान

12वें एयरो इंडिया शो का दूसरा दिन बेहद ही यादगार रहा। वायुसेना में एक दिन पहले ही शामिल किए गए स्वदेशी हल्के युद्धक विमान तेजस से सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उड़ान भरी। साथ ही उन्होंने इस युद्धक विमान को शानदार बताया और कहा कि इससे देश की वायु शक्ति बढ़ेगी।
गुरुवार की दोपहर को येलाहंका एयरबेस पर तेजस के टू-सीटर ट्रेनर विमान में पायलट वायुसेना के उप प्रमुख एयर वाइस मार्शल एन तिवारी थे जबकि थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत बतौर को-पायलट विमान में विराजमान हुए। 30 मिनट की शानदार उड़ान के बाद सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मीडिया को बताया कि यह उनके जीवनकाल का यादगार अनुभव है। एलसीए की उड़ान बेमिसाल रही। हमने सामान्य युक्तियां कीं लेकिन हवा में कलाबाजी नहीं की। उन्होंने बताया कि तेजस की वैमानिकी अच्छी है। एलसीए की टारगेट प्रणाली भी बेहद खास है। तेजस के शामिल होने से वायुसेना को बहुत लाभ होगा।

Share to...