मानसून सीजन के दौरान इस साल देश में सामान्य के मुकाबले कुछ कम बरसात होने का अनुमान है। मौसम का आकलन करने वाली निजी संस्था स्काइमेट वेदर ने बुधवार को यह अनुमान जारी किया है। स्काइमेट वेदर के मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन सिंह के अनुसार प्रशांत महासागर में तापामान में हुई बढ़ोतरी की वजह से इस बार अल-नीनों की संभावना अधिक है।
जतिन सिंह के अनुसार अप्रैल से मई के दौरान अल-नीनों की संभावना 80 प्रतिशत और जून से अगस्त के दौरान संभावना 60 प्रतिशत है।
स्काइमेट वेदर के अनुसार इस साल सामान्य से बहुत ज्यादा यानि 110ः से अधिक बरसात की जरा भी संभावना नहीं है, सामान्य से ज्यादा बरसात की संभावना भी नहीं है, जबकि सिर्फ 30 प्रतिशत संभावना सामान्य बरसात की है, 55 प्रतिशत संभावना सामान्य से कम बरसात की है और 15 प्रतिशत संभावना सूखे से कम बरसात की है।
इस साल जून के दौरान सामान्य के मुकाबले सिर्फ 77 प्रतिशत, जूलाई के दौरान 91 प्रतिशत, अगस्त के दौरान 102 प्रतिशत और सितंबर के दौरान 99 प्रतिशत बरसात होने के आसार हैं।
सीजन में इस बार सामान्य से कम बारिश का अनुमान : स्काइमेट

More Stories
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे