उज्जैन आज लगातार दुसरे दिन फिर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उज्जैन पंहुचे। यहां सबसे पहले वे एक निजी होटल में चल रहे महिला मोर्चा के प्रदेश स्तर के प्रशिक्षण वर्ग के समापन में पंहुचे। उन्होंने महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ को करीब एक घंटे तक संबोधित किया। जिसके बाद सीएम ने भोजन भी होटल में मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ किया इसके बाद प्रधानमंत्री आवासीय योजना के एक मकान का उद्घाटन किया और मीडिया से बात करते हुए पेट्रोल डिज़ल के सवाल को बार-बार टाल गए, लेकिन किसानो के लिए घोषणा कर गए की अब बकायादार किसानो को बिजली के बिल का 40 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत ही भरना पड़ेगा और ट्रान्सफार्मर बदल दिया जाएगा।
कृषि कार्य में लगे जले ट्रासफर को बदलवाने में पहले पहले 40 प्रतिशत राशि जमा करवाने की व्यवस्था थी इस सूखे को देखते हुए समय किसान को आवशयकता थी, अब केवल बिजली की बिल की बकाया 20 प्रतिशत राशि को जमा करके ट्रांसफर जल्दी से बदला सकेंगे, ताकि किसानो को बिजली मिल सके। हर गरीब को मकान उपलब्ध कराएँगे, गरीबो के पक्के मकान बनवा रहे है। कुल 7 हजार में से 3 हजार मकान बन चुके है।
सीएम शिवराज ने दी किसानों को और राहत, पर नहीं दिया पेट्रोल के दाम पर पुछे सवाल का जवाब

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा