लखनऊ शूटआउट में आखिरकार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने विवेक तिवारी से मिलकर शोक व्यक्त किया। मौर्य ने कल्पना से मुलाकात की। उन्होंने कहा वह सीबीआई जांच नहीं चाहतीं, क्योंकि उसकी प्रक्रिया लंबी है। उन्होंने कहा कि एसआईटी इस हत्याकांड की सही तरीके से जांच करे।
लखनऊ शूटआउट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एप्पल कंपनी में अधिकारी विवेक तिवारी के घर पहुंचे। यहां विवेक की पत्नी से मिलकर उन्होंने घटना पर शोक जाहिर किया। विवेक की पत्नी कल्पना ने डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद कहा कि इस घटना की सीबीआई से जांच नहीं कराना चाहतीं, क्योंकि इसका प्रॉसेस लंबा है। उन्होंने कहा कि वे एसआईटी द्वारा जांच चाहती हैं। कल्पना के कहा कि उपमुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल उनसे मिलेंगे। हम मुख्यमंत्री से इंसाफ चाहते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कल्पना ने कहा कि उन्होंने फोन पर हिंदू को मारने जैसी कोई बात नहीं कही थी। उन्होंने सिर्फ हर संभव मदद करने की बात कही थी। अगर उन्होंने ऐसा कुछ लिखा है तो वो गलत है। इस घटना को किसी धर्म या जाति से नहीं जोड़ना चाहिए।
सीएम योगी ने विवेक की पत्नी से की बात, केशव प्रसाद मिलने पहुंचे

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत