राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवारों में चल रही खींचतान के बीच जब यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुख्यमंत्री के नामों को लेकर पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री होना चाहिए, इस पर उन्होंने कहा कि कृपया आप राहुल से पूछें, बता दें कि अभी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सीएम के नाम को लेकर राहुल गांधी के घर पर मंथन हो रहा है। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सीएम की रेस में आगे चल रहे हैं, वहीं राजस्थान में अशोक गहलोत।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की राय ले रही है तथा नामों की जल्द ही घोषणा की जाएगी। राहुल गांधी ने 3 राज्यों के लिए पार्टी के मुख्यमंत्रियों के चुनाव के मद्देनजर अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्यों की राय ले रहे हैं।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष के साथ बैठक के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस पर अंतिम फैसला गांधी को लेना है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को शीर्ष दावेदार माना जा रहा है जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे चल रहे हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सचिन पायलट ने भी अपनी दावेदारी छोड़ी नहीं है। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट शामिल हैं जबकि मध्य प्रदेश में पार्टी के सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया दावेदार हैं।
सीएम पद को लेकर खींचतान जारी, सोनिया ने कहा राहुल से पूछिए

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण