दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पाउडर से हमला हुआ है। दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री के चेंबर के बाहर अरविंद केजरीवाल पर अज्ञात शख्स ने मिर्च फेंकी है। हालांकि, अभी तक सीएम केजरीवाल की हालत को लेकर कोई खबर नहीं है। सीएम केजरीवाल पर मिर्च फेंकने वाले का नाम अनिल कुमार है और वह नारायणा का रहने वाला है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने इस घटना की निंदा की है।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि आरोपी ने बार-बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। इस दौरान उसने सीएम केजरीवाल का चश्मा भी तोड़ा। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल जब लंच के लिए जा रहे थे, तभी उनके ऊपर यह हमला हुआ।
सीएम चेंबर के बाहर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर फेंका मिर्च पाउडर

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण