पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसान आंदोलनों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज के लिए अपर्याप्त और कम खरीद मूल्य वर्तमान कृषि संकट का आधार है। नीतीश ने कहा कि कर्ज माफी किसानों और कृषि क्षेत्र की समस्या का समाधान नहीं है। जब तक किसानों को उनकी लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय नहीं किया जाता है, तब उनकी समस्या का स्थायी हल नहीं हो सका है।
सोमवार को अपने जन संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नीतीश ने मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में किसानों के प्रदर्शन पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कर्ज लेने वाले और कर्ज न लेने वाले दोनों तरह के किसानों की असली समस्या उनकी फसलों का सही मूल्य न मिल पाना है। नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर पहल करने की मांग की कि और कहा कि पीएम मोदी को चुनाव पूर्व अपने द्वारा और अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। नीतीश ने कहा कि पूरे देश में कृषि क्षेत्र में संकट जारी है। फसलों की लागत बढ़ी है और किसान संकट में हैं। कर्ज माफी एक मुद्दा है, लेकिन यह किसानों की सभी समस्याओं का हल नहीं है। असली समस्या यह है कि किसानों को लागत के अनुसार वाजिब कीमत नहीं मिल रही है।
सिर्फ कर्ज माफी से नहीं मिलेगा किसानों की समस्या हल : नीतीश कुमार

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित