भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है। शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है। सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है।
मंगलवार को सानिया ने बेटे को जन्म दिया। शोएब ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी साझा की।
शोएब मलिक ने ट्वीट किया कि यह घोषणा कर खुशी हो रही है कि हमें बेटा हुआ है और मेरी पत्नी स्वस्थ हैं। आपकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया। शोएब और सानिया ने हैदराबादी रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी। सानिया ने कहा कि मां बनना आपको सशक्त बनाता है, जो आपकी असली पहचान है।
सानिया-शोएब ने बेटे का रखा ये नाम, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन