April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

साइना का जीत का सिलसिला जारी, सेमीफाइनल में पहुंचीं

कुआलालंपुर। विश्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी साइना नेहवाल का जबरदस्त फॉर्म जारी है। साइना ने क्वॉर्टर फाइनल में चीन की सुन यू को हराकर मलेशिया ओपन सुपरसीरीज प्रीमियर के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
साइना ने क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में चीन की सुन यू को 21-11, 18-21, 21-17 से मात दी। अब ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का अगला मुकाबला शनिवार को ओलंपिक चैंपियन ली ज्यूरुई से होगा।

Share to...