मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने 10 प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज यानी शुक्रवार को जारी कर दी। इसमें सांवेर से भाजपा के संभावित तुलसी सिलावट और कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू के खिलाफ विक्रांत सिंह गहलोत को मैदान में उतारा है। उपचुनाव में यह प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस दोनों का ही गणित बिगाड़ सकते हैं। इससे पहले बसपा ने 8 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
मध्यप्रदेश उपचुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। कांग्रेसी 24 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है, वहीं भाजपा भी अपने प्रत्याशियों की सूची एक-दो दिन में फाइनल कर सकती है। भाजपा की 25 सीटों पर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम लगभग फाइनल हैं। शुक्रवार को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर मध्य प्रदेश के बसपा अध्यक्ष इंजीनियर रामाकांत पीप्पल की ओर से 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।
कुछ दिन पहले ही बसपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध को बसपा ने भांडेर दतिया से, इंजीनियर पूरन सिंह अहिरवार को सांची रायसेन, हरपाल माझी को ग्वालियर, महेश बघेल को ग्वालियर पूर्व, रमेश डाबर को बमोरी गुना, विक्रांत सिंह गहलोत को सांवेर इंदौर से चुनाव लड़ाया जाएगा। वहीं, शंकर सिंह चौहान को सुवासरा मंदसौर, जितेंद्र वाशिंदे को मांधाता खंडवा, गोपाल सिंह भिलाला को ब्यावरा राजगढ़, गजेंद्र बंजारा को आगर से प्रत्याशी चुना गया है। इसके पहले बसपा 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुरैना की जौरा, मुरैना, अंबाह, मेहगांव, गोहद, डबरा, पोहरी और करैरा सीटें शामिल थीं।
ग्वालियर-चंबल अंचल में बसपा के वोटों की अच्छी.खासी संख्या है। 2018 के चुनावों में यहां की ज्यादातर सीटों में बसपा के प्रत्याशी दूसरी पोजीशन पर रहे थे। ऐसे में लड़ाई त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है। बसपा की भूमिका कांग्रेस के वोट बैंक को सेंध लगाने वाली हो सकती है। जिन सीटों की घोषणा की गई है, इनमें ज्यादातर सीटों पर 2018 में बसपा के उम्मीदवार सेकेंड पोजीशन पर रहे थे। अब कांग्रेस के साथ जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नहीं हैं। ऐसे में इन चुनावों में बसपा भारतीय जनता पार्टी को ही फायदा पहुंचाती दिख रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित