April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सहेलियों के साथ झरने पर सेल्फी लेते समय गिरी युवती,सेल्फी ने ले ली जान

विनोद पातरिया,बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में पिकनिक मनाने के लिए अपनी सहेलियों के साथ गई युवती सेल्फी लेने के दौरान झरने में गिर गई और पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। एसडीईआरएफ की टीम ने एक घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जिसके बाद युवती की लाश निकाली गई ।

बैतूल-परतवाड़ा स्टेट हाइवे पर खेड़ी के पास स्थित हनुमान मंदिर झरने पर अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने आई युवती सेल्फी लेने के दौरान झरने में डूब गई।

बताया जा रहा है कि चिचोली निवासी 22 वर्षीय मयूरी आर्य अपनी सहेलियों के साथ गुरुवार की दोपहर झरने पर पिकनिक मनाने आई थी । सहेली खुशबू सूर्यवंशी,पायल परखे ने पुलिस को बताया की मयूरी का सेल्फी लेते वक्त पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गयी ।

घटना की सूचना मिलने के बाद खेड़ी चौकी से पुलिस बल और होमगार्ड की एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल युवती को तलाशना शुरू किया गया। टीम ने 1 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया इसके बाद युवती का शव निकाला गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जांच की जा रही है ।

टीआई कोतवाली अपाला सिंह का कहना है कि अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने युवती झरने पर सेल्फी ले रही थी पैर फिसलने से पानी में डूब गई रेस्क्यू कर शव निकाला गया है।

होमगार्ड कमांडेंट एसआर आज़मी का कहना है कि सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 1 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवती का शव निकाला गया युवती अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आई थी पत्थर पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी बैलेंस बिगड़ते ही वह गिर गई।

Share to...