April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सरकार ने दी पेंशनभोगियों को यह बड़ी राहत

कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब सभी पेंशनभोगी एक अहम प्रमाण पत्र 31 दिसंबर तक जमा करा सकेंगे।

पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र एक नवंबर से 31 दिसंबर के बीच जमा करा सकते हैं। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की। इससे पहले पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाणपत्र सिर्फ नवंबर माह में जमा कराया जा सकता था।

जितेंद्र सिंह ने बताया कि महामारी और बुजुर्गों को इससे खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगी एक नवंबर, 2020 से 31 दिसंबर, 2020 तक जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विस्तारित अवधि के दौरान वितरण प्राधिकरण पेंशनभोगियों को बिना किसी रुकावट पेंशन का भुगतान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने का समय बढ़ने से बुजुर्गों को काफी राहत मिलेगी।

Share to...