भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी सीईआरटी-इन ने वैश्विक हस्तियों के प्रोफाइल में सेंधमारी की हालिया घटना के बाद ट्विटर को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि सीईआरटी-इन ने ट्विटर को सेंधमारी की इस घटना से प्रभावित हुए भारतीय उपयोक्ताओं की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा है। इसके अलावा ट्विटर से यह भी बताने को कहा गया है कि इस घटना में किस तरह की सूचनाएं प्रभावित हुई हैं।
सीईआरटी-इन ने ट्विटर से पूछा है कि कितने भारतीय उपयोक्ताओं ने दुर्भावनापूर्ण ट्वीट और लिंक पर विजिट किया है। क्या ट्विटर ने प्रभावित यूजर्स को उनके प्रोफाइल में सेंध और अनधिकृत उपयोग के बारे में बताया है। सरकार ने हमलावरों के हमले से लोग किस तरह प्रभावित हुए हैं, इसकी जानकारी मांगी है। साथ ही हमले के तौर-तरीके के बारे में भी ब्योरा मांगा है।
इसके अलावा हैकिंग की घटना के प्रभाव को कम करने के लिए ट्विटर द्वारा की गई सुधारात्मक कार्यवाही का विवरण मांगा है। ट्विटर से इस बारे में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम कई वैश्विक कारोबारियों, राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और व्यवसायों के खातों को हैक करने के लिये ट्विटर की प्रणाली में सेंध की खबरों के बाद कार्यवाही में जुट गई थी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित