भोपाल के सरोजनी नायडू पीजी कॉलेज ने एक जनवरी से लड़कियों के जींस या फिर कोई भी कलरफुल ड्रेस पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी है। इसकी जगह लड़कियों को कॉलेज की तरफ से निर्धारित ड्रेस कोड सलवार-कुर्ते में आना होगा। कॉलेज ने इसे सभी लड़कियों के लिए जरूरी बताया है।
कॉलेज प्रशासन ने इसके साथ ही मेन गेट पर मेनीक्विन रखी है जिसे निर्धारित ड्रेस कोड पहनाया गया है। साथ ही नोटिस भी लगाया गया है जिसमें कुर्ते की लंबाई घुटने तक रखने के निर्देश दिए हैं। इसमें बताया गया है कि 1 जनवरी से पिंक और ब्राउन स्ट्राइप्स वाले कुर्ते को हल्के ब्राउन कलर की सलवार के साथ पहनकर आना होगा।
सरकारी कॉलेज का फरमान, जींस पहन कर आने पर लड़कियों को नोएंट्री

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा