सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों में साल के आखिरी दिन कटौती का फैसला किया। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर 5.91 रु और नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 120.50 रु घटा दिए गए हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार बदली हुई कीमतें 31 दिसंबर की रात 12 बजे से लागू हो गईं।
आईओसी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और विदेशी मुद्रा विनिमय दर की स्थिति बेहतर होने की वजह से एलपीजी के दामों में कटौती की गई है। सरकार ने एक महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। 1 दिसंबर को सब्सिडी वाली एलपीजी पर 6.52 रु की कटौती की गई थी। नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम तब 133 रु घटाए गए थे। लगातार 6 महीने दाम में बढ़ोतरी के बाद दिसंबर में एलपीजी के दाम घटाए गए हैं। दिसंबर में 2 बार दामों की गई कटौती ने जून से नवंबर के बीच की गई 14.13 रु की बढ़ोतरी की भरपाई कर दी है। सरकार ने हर घर के लिए साल में 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देना तय किया है, जो सीधे हितग्राहियों के खाते में भेजी जाती है। सब्सिडी की रकम हर महीने एलपीजी के अंतरराष्ट्रीय दामों और विदेशी विनिमय दर पर आधारित रहती है।
सब्सिडी वाला सिलेंडर और गैर-सब्सिडी हुआ सस्ता

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित