ईद-उल-फित्र मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार है, जो रमजान के महीने के पूरा होने पर मनाया जाता है। इस बार ईद का त्योहार 24 या 25 मई को मनाया जाएगा। दरअसल, ईद-उल-फित्र का त्योहार रमजान के 29 या 30 रोजे रखने के बाद चांद देखकर मनाया जाता है।
सऊदी अरब में 2020 में ईद उल फित्र का त्योहार रमज़ान के पूरे 30 रोज़े रखने के बाद मनाया जाएगा। सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए 23 मई को ईद नहीं मनाई गई। सऊदी अरब समेत तमाम खाड़ी देशों में 24 मई यानी रविवार को ईद मनाई जाएगी।
जबकि भारत में 24 मई को चांद दिखाई देने की उम्मीद है, जिसके बाद 25 मई को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, लद्दाख में 22 मई को ईद का चांद दिखाई दिया, जिसके बाद आज यानी 23 मई को ईद मनाई जा रही है। मध्यप्रदेश में भी चांद नही ंदिखाई दिया है जिसके बाद ईद सोमवार को मनाई जाएगी। कोरोना संकट को देखते हुए इस साल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए और अपने घरों में ही ईद का त्योहार मनाना होगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित