आज संविधान के जनक संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर की 67वी पुण्यतिथि हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर संसद भवन परिसर में श्रधांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर श्रधांजलि सभा आयोजित की गई।
देशभर में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित की जा रही हैं। लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित की हैं। मप्र के नेताओ ने भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। मप्र से भाजपा राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने भी बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रधांजलि अर्पित की है।
सभी दलों के नेता जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहेब को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही हैं।
