April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संजय पांडे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए

महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। संजय पांडे मुंबई पुलिस के मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगराले की जगह लेंगे। जानकारी के अनुसार संजय पांडे ने मुंबई पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा कि संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।

हेमंत नगराले नागराले को इसके प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है। संजय पांडे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मार्च, 2021 में पांडे ने तबादले से नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसके बाद पांडे तबादले से नाराज हो कर छुट्टी पर भी चले गए थे।

महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। हालांकि उन्हें आईपीएस रजनीश सेठ को महाराष्ट्र की पुलिस का डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था। आईआईटी कानपुर से पढ़े 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय साल 1992-93 के दंगों के दौरान डीसीपी थे।

Share to...