April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने महाकाल दर्शन कर चांदी से निर्मित 13 फिट ऊँचे जल स्तंभ का किया अनावरण

हीना तिवारी,उज्जैन: बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन में शामिल होने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत उज्जैन पहुँचे। मोहन भागवत ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किए।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत महाकाल मंदिर पहुंचकर गर्भ ग्रह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। दर्शन पूजन के पश्चात मोहन भागवत ने महाकालेश्वर मंदिर के आंगन में स्थापित वेद ऋचाओं से युक्त देश का पहला जल स्तंभ का अनावरण किया।

देश-विदेश में इस जल स्तंभ से जल बचाने का संदेश जाएगा। महाकाल मंदिर के आंगन में स्थापित 13 फीट ऊंचे इस स्तंभ पर चारों वेदों की ऋचाओं को चांदी की कारीगरी से उकेरा गया है। जल स्तंभ 60 किलो चांदी से बनाया गया हैं।

जल स्तंभ के अनावरण के पहले मोहन भागवत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल स्तंभ का अनावरण किया। कार्यक्रम में मोहन भागवत का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

विदित हो कि 27 से 29 दिसंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमे कल सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

Share to...