April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिव नवरात्रि के पांचवे दिन बाबा महाकाल का होल्कर श्रृंगार किया गया

हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। शिव नवरात्रि में बाबा का प्रतिदिन अलग अलग रूपो में श्रृंगार किया जा रहा हैं। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन पूजन के लिए महाकाल मंदिर पहुँच रहे हैं। आज शिव नवरात्रि के पांचवे दिन भगवान महाकाल को होल्कर श्रृंगार से सजाकर दूल्हा बनाया गया। बाबा ने आज होल्कर श्रृंगार रूप में भक्तो को दर्शन दिए।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि से पूर्व 9 दिन तक शिव नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। इसी क्रम में आज पांचवे दिन बाबा महाकाल का होल्कर श्रृंगार रूप में विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा के इस रूप में दर्शन कर भक्त धन्य हो गए। होल्कर श्रृंगार रूप में बाबा का आकर्षक श्रृंगार देख भक्त अभिभूत हो गए। नो दिनों तक बाबा महाकाल का अलग अलग रूपो में श्रृंगार किया जाता हैं, इस श्रृंगार का मुख्य उद्देश्य बाबा को दूल्हे के रूप में तैयर करना होता है। जिस प्रकार शादी से पहले रस्मे निभाई जाती हैं उसी प्रकार बाबा महाकाल के साथ रस्मे निभाई जाती है। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन पूजन के लिए मन्दिर पहुँचे जिसमें स्थानीय भक्तो से ज्यादा बाहर से आने वाले संख्या रही। बाबा महाकाल के दरबार मे महाशिवरात्रि के पूर्व शिव नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं।

Share to...