April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिवरात्रि भक्तों की भीड़ पहुंची महाकाल, दुल्हे के रूप में बाबा ने दिए दर्शन

देश भर में मनाये जाने वाले त्यौहार शिवरात्री तारीखों के संशय के बीच आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में मनाया गया। अल सुबह 2 बजे होने वाली भस्म आरती के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से उज्जैन पंहुचे थे। भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन किया गया जिसमे भगवन शिव को चन्दन का लेप लगाया गया जिसके बाद महाकाल पर भांग से श्रृंगार किया गया। महाकाल को दुल्हे के रूप में पगड़ी पहनाई गई। इस अवसर पर महाकाल मंदिर शिव भक्तो की भीड़ देखने को मिली।
12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में आज 13 फरवरी को शिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया। देश भर में बनाये जाना वाला त्यौहार शिवरात्रि पर उज्जैन शहर शिव मय दिखाई दिया। शिवरात्रि पर देर रात से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दी। हालाकि तारीखों के संशय के चलते अपेक्षा कृत भीड़ कम थी, लेकिन बाबा के दरबार में शीष झुकाने वाले श्रधालुओ की भी कमी नहीं थी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पंहुचे थे। उज्जैन में शिवरात्रि का अलग महत्व है। उज्जैन के राजा महाकाल को शिवरात्रि पर दूल्हा बनाया जाता है और जिस तरह नवरात्री होती है उसी तरह शिवरात्रि के 8 दिन पहले से शिव नवरात्री शुरुवात हो जाती है और आज बाबा महाकाल को दूल्हे की तरह सजा देख भक्त भाव विभोर हो गए।
शिवरात्रि महापर्व पर अवंतिका नगरी शिव्मायी हो गयी शहभर के मंदिरों में बाबा का जयकारा लगा कही खीर बंटी तो कही बाबा को दुल्हा बनाया गया और आकर्षक शंगार के साथ पूजन अभिषेक किया गया वही अन्गारेश्वर महादेव को भी दुल्हा स्वरूप में शंगार किया गया।
शिवरात्रि महापर्व हो शिव की नगरी में बाबा के विवाह की धूम शहर भर के मंदिरों में देखने को मिली इस दोरान बाबा महाकाल के आँगन से शिवरात्रि पर्व की शुरुवात हुई, वही शहर के मंदिरों में भी आकर्षक साज सज्जा की गई थी कही फलाहारी खिचड़ी का प्रशाद बंटा तो कही खीर से बाबा को भोग लगाया गया मंदिरों में भक्तों की भीड़ सुबह से बाबा की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी थी। कल शासकीय अवकाश होने से कल भी महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ उमडने की संभावना है।

Share to...