April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शहर में लोगो को मौसम बीमारियों से बचाने व रोकथाम को लेकर महापौर ने ली बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर में मौसमी बीमारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की महापौर सभाकक्ष में बैठक ली गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

महापौर भार्गव द्वारा मौसम परिवर्तन के साथ ही एच2एन3 वेरियंट के कारण शहर में मौसमी बीमारियो के रोकथाम व बचाव के संबंध में निगम व जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की गई। महापौर भार्गव द्वारा मौसमी परिवर्तन के साथ ही मच्छरो के बढते प्रकोप तथा एच2एन3 वेरियंट से किस प्रकार से बचा जा सकता है, इसके रोकथाम के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियो से चर्चा कर जानकारी ली गई।

महापौर भार्गव ने शहरवासियो से अपील की है कि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिये आवश्यक है कि आप सभी शासन द्वारा जारी की गई गाइड लाईन के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करे। जिन परिवार के सदस्य मौसमी बीमारी व सर्दी जुकाम से पीडित है,वह घर से निकलने से पहले अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करे ताकि संक्रमण फैला नही।

महापौर भार्गव ने नागरिको से कहा कि भवन व संस्थान की छत व आस-पास के क्षेत्र में भरे वर्षाजल को हटाए, किसी भी तरह से जल जमा ना हो इसका ध्यान रखे साथ ही शहर में बढते मच्छरो के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए, निगम स्वास्थ्य विभाग को कुडऑयल व लार्वानाशक दवाई का छिडकाव करने व फांगिग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये।

बैठक में स्वास्थ्य प्रभारी अश्विनी शुक्ल, जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलु, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव, सुमित अस्थाना,संदीप पाटोदी, लखन शास्त्री,विवके गंगराडे, गौतम भाटिया, स्वास्थ्य विभाग के डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. तरूण गुप्ता, डॉ. सुनिल गंगराडे, डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. अजय गुप्ता व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share to...