टीम इंडिया ने नागपुर वनडे में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज विराट कोहली के शतकीय प्रहार 116 रन, 120 गेंदों पर की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने 251 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। मंगलवार को विराट ने अपने 40वें वनडे शतक के साथ जामथा के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी।
30 साल के विराट ने अपने वनडे करियर की 216वीं पारी में अपना 40वां शतक पूरा किया। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के मुकाबले 139 पारियां कम खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। सचिन ने अपना 40वां शतक 2006 में अपनी 355वीं पारी में लगाया था।
कप्तान के तौर पर विराट ने बड़ा कारनामा किया हैण् उन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेटमें सबसे कम पारियों में 9000 रन पूरे कर दिखाए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट की 159वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल कीण् इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम थाए जिन्होंने कप्तान के रूप में 204 पारियों में अपने 9000 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।
विराट कोहली ने नागपुर में बनाए धनाधन रिकॉर्ड्स

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित