नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आज जमकर हंगामा हुआ। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा में उनके साथ हाथापाई हुई, जिसका आरोप उन्होंने आम आदमी पार्टी के विधायकों पर लगाया। विधानसभा से बाहर निकाले जाने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि मैंने विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी थी कि अरविंद केजरीवाल के घोटाले को लेकर जांच करें और मुझे बोलने का मौका दें। मैंने मांग की थी कि रामलीला मैदान में जनता के सामने अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन के घोटालों के खिलाफ विशेष सत्र बुलाना चाहिए। यह कहते हुए जैसे ही मैं आगे बढ़ा तो आम आदमी पार्टी के 5-7 विधायकों ने मुझे मारना शुरू कर दिया।
कपिल मिश्रा ने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से नहीं डरता। उनके घोटाले सबके सामने आ चुके हैं। मेरी छाती में घूंसे मारे गए। लातें मारी गईं। मुझे कुछ चोटें भी आई हैं। मैं शनिवार को अरविंद केजरीवाल के दवाइयों से जुड़े घोटाले के बारे में बताऊंगा।
गौरतलब है कि आज जीएसटी के मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था। तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कपिल मिश्रा और विधायकों के बीच जोर.जबरदस्ती चल रही है।
विधानसभा में हंगामा, विधायकों ने मेरी छाती में घूंसे मारे : कपिल मिश्रा

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित