ग्वालियर: मध्यप्रदेश मे विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता बलबीर सिंह दंडोतिया ने एक बार फिर से बसपा(BSP) का दामन थाम लिया हैं। बलबीर सिंह दंडोतिया आज ग्वालियर स्थित BSP के संभागीय कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने BSP की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी की है।
बसपा की सदस्यता गृहण करने के मौके पर दंडोतिया ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों एक जैसे हैं दोनों में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश की जनता ने जब सत्ता इन लोगों को दी लेकिन इनसे बीजेपी सत्ता छीन ले गई तब यह कुछ नहीं कर पाए तो अब 2023 में क्या कर पाएंगे। बहन मायावती की इच्छा से 2023 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी व कांग्रेस को धूल चटाएगें।
मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है और अभी से ही अलग अलग राजनीतिक दलों ने अपने गणित लगाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों ने तैयारियां जमकर शुरू कर दी हैं।
इसी को लेकर एक बार फिर मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा से विधायक रहे बलबीर सिंह दंडोतिया ने कांग्रेस छोड़ BSP का दामन थामा है। इससे पहले दंडोतिया BSP से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है और साल 2013 के BSP टिकट पर दिमनी से विधायक बने और 2018 के विधानसभा चुनाव में फिर से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
लेकिन ठीक 2023 विधानसभा चुनाव से पहले दंडोतिया ने घर वापसी कर ली है। एक बार फिर दिमनी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं पूर्व विधायक दंडोतिया का कहना है कि मैं छात्रसंघ से BSP का सदस्य रहा हूं और यही मेरी पार्टी है रीति नीति के हिसाब से मैं यहां सबसे अच्छा महसूस करता हूं। साथ ही कांग्रेस छोड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह कभी जीत नहीं पाते और BSP से जीत कर दिखाएंगे मैं कांग्रेस को चैलेंज देता हूं साथ ही उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ में कोई अंतर नहीं है। प्रदेश की जनता ने जब कमलनाथ को सत्ता सौंपी तो कमलनाथ अपनी सरकार नहीं बचा पाए बीजेपी उनसे छीन ले गई,तो अब सरकार बनाकर क्या करेंगे।
कांग्रेस छोड़ बसपा में वापस चले जाने से सियासी घमासान शूरु हो गया है। इसे कांग्रेस को एक बड़ा झटका माना जा रहा हैं तो वही भाजपा भी इसे लेकर कुछ असमंजस में हैं। भाजपा कांग्रेस दोनो ही पार्टियां इस समय 2023 चुनाव की तैयारियों में जमकर जुटी हुई है दोनो ही लगातार एक दूसरे पर हमलावर भी हो रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित