April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विद्युत देश को दिलाया गौरव, इस लिस्ट में हुआ नाम शामिल, पुतिन का नाम भी है दर्ज

अभिनेता विद्युत जामवाल अपने धमाकेदार एक्शन से फिल्मों में जान डाल देते है। वह एक्शन फिल्म से ही लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अब उन्होंने अपने नाम एक नई उपलब्धि दर्ज करा ली है। विद्युत ने अब एक ऐसा कारनामा किया है कि पूरे देश को उनपर नाज हो रहा है। एक पोर्टल ने उनका नाम 10 पीपल यू डोंट वांट मेस विथ की लिस्ट में शामिल किया है। इस लिस्ट में दुनिया भर के ऐसे साहसी लोगों के नाम शामिल हैं, जिनसे पंगा लेने के नाम पर हर कोई कांप जाता है।

खास बात तो यह है कि इस लिस्ट में विद्युत के साथ ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं जो दुनिया भर में अपनी दिलेरी का लोहा मनवा चुके हैं। गौरतलब है कि इस लिस्ट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और मैन वर्सेज वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स का नाम भी है। विद्युत जामवाल एकमात्र ऐसे भारतीय बन गए हैं जिनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसकी वजह यह है कि विद्युत फिल्मों में बॉडी डबल का इस्तेमाल किए बिना खतरनाक स्टंट्स करते हैं।

Share to...