April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विदेशी संपत्ति मामले में चिदंबरम पर बीजेपी का वार, कहा कांग्रेस का नवाज शरीफ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर आयकर विभाग की चार्जशीट के बाद बीजेपी ने बड़ा हमला किया है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया है कि चिदंबरम की 3 अरब डॉलर की संपत्ति विदेश में है। वहीं, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने चिदंबरम को कांग्रेस का नवाज शरीफ करार दिया है।
शुक्रवार को आयकर विभाग ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम और उनके परिवार के खिलाफ 4 चार्जशीट दायर कीं। आयकर विभाग ने चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति, पत्नी नलिनी और बहू श्रीनिधि के खिलाफ कालाधन मामले में चार्जशीट दायर की। चिदंबरम एवं उनके परिवार पर करीब 9 करोड़ रुपये की विदेशी संपत्ति का खुलासा न करने को लेकर यह चार्जशीट दाखिल की गई है। बताया जाता है कि इंपोजिशन ऑफ टैक्स ऐक्ट, 2015 के तहत विभाग ने चेन्नई की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है।

Share to...