April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वाईरल वीडियो मामले में बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया और पुलिस ने उसे मध्य प्रदेश के छतरपुर के जिला न्यायालय में पेश किया, जहां 25 हजार के मुचलके पर जमानत मिल गई है।

बता दें कि 11 फरवरी को छतरपुर में दलित परिवार के यहां शादी समारोह में तमंचे के साथ गाली-गलौज कर लोगों के साथ मारपीट की थी। इसके बाद बमीठा थाने में मारपीट और SC-ST एक्ट में केस दर्ज किया गया था।

बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम तमंचा लेकर एक शादी समारोह में कुछ लोगों को धमकाते और मारपीट करते हुए नजर आ रहा था। इसी मामले में छतरपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसी वायरल वीडियो और पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर शालिग्राम गर्ग पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

इस मामले की जांच एसडीओपी खजुराहो को सौंपी गईं। पुलिस ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी शालिग्राम गर्ग और राजाराम तिवारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से जमानत दे दी गई।

वीडियो वायरल होने के बाद बमीठा थाना पुलिस हरकत में आई और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 294, 323, 506, 427 के साथ-साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया था।

Share to...