बुरहानपुर: बुरहानपुर वन विभाग के अमले पर अतिक्रमणकारीयो ने वन विभाग कार्यालय में घुसकर किया हमला। वन कर्मियों की वर्दी फाड़ी तो वही कुछ वनकर्मियों से झूमा झटकी भी की गई साथ ही डिपो पर किया हमला, डीएफओ अनुपम शर्मा, लालबाग और शिकारपुरा पुलिस ने मौके पर पहुचकर आरोपियों की तलाश प्रारम्भ कर दी है। दोनों ही थानों के पुलिस बल मौके पर पहुच गया है और मामले की जांच की जा रही है।
बुरहानपुर जिले के रेणुका डिपो स्थित रेंज आफिस में वन विभाग की टीम ने 4 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए लेकर पहुँचे थे। जिसमे से 2 महिला और दो पुरुष थे इन चारों को रेंज आफिस में पूछताछ के लिए लाये थे।
दरअसल बुरहानपुर वन परिक्षेत्र में किये गए प्लांटेशन को नुकसान पहुचाने और अतिक्रमण की नीयत से काट रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग को टीम ने इन चारों को मौके से अपनी हिरासत में लिया था और पूछताछ के लिए रेणुका डिपो स्थित रेंज आफिस में लाया गया था किंतु तभी अचानक डिपो रेंज आफिस पर इन्हें छुड़ाने के लिए इनके साथी झुंड के रूप में करीब 40 से अधिक लोग पहुचे और इन चारो को छोड़ने की मांग करने लगे। किन्तु काफी देर तक वनकर्मियों और अतिक्रमणकारियों के बीच विवाद चलता रहा। किन्तु यह विवाद इतना बढ़ गया कि अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया और कार्यालय में भी तोड़फोड़ कर दी साथ ही वनकर्मियों से मारपीट की गई जिसमें महिला वनकर्मियों को अतिक्रमणकारियों ने अधिक अपना शिकार बनाया और मारपीट की गई, साथ ही वनकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएफओ अनुपम शर्मा, लालबाग और शिकारपुरा थाने का पूरा पुलिस बल भी पहुचा जो आरोपियों की तलाश में जुट गया है और मामले को जांच कर आगे की कार्यवाही को अंजाम देगा।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित