स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सीधे तौर पर कहा कि कुछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने से ये केस बढ़ें हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम तभी सफल होंगे जब सबका समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा साफ कहा कि लोग लॉकडाउन का समर्थन करें तभी लड़ाई में सफलता मिलेगी।
देश में महामारी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या 1400 पार चली गई है, जबकि 41 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे के लिए सरकार ने लोगों को ही जिम्मेदार ठहराया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि कोरोना से लड़ाई के लिए हम सबको साथ आना होगा। हमें साथ लड़ना होगा। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि लोगों का समर्थन नहीं मिलने से मामले बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ जगहों पर लोगों का समर्थन नहीं मिलने से ये केस बढ़ें हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हम तभी सफल होंगे जब सबका समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोग लॉकडाउन का समर्थन करें तभी लड़ाई में सफलता मिलेगी।
लव अग्रवाल ने आगे कहा कि कोरोना के बाबत पीएम मोदी ने दुनियाभर में मौजूद भारत के राजदूतों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की है। कोरोना के लेकर आज ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की भी बैठक आयोजित की गई जिसमें कोविड-19 डेडिकेटेड अस्पतालों को जल्द से जल्द फंक्शनल बनाने पर चर्चा की गई।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित