गोडसे पर दिए बयान पर भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर लोकसभा में माफी मांगी। अपना बयान पढ़ते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा है लेकिन अगर फिर भी किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगती हैं। इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बताने वाले अपने बयान पर लोकसभा में सफाई दी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं महात्मा गांधी का सम्मान करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि मुझे अदालत ने दोषी करार नहीं दिया है, लेकिन मुझे खुलेआम आतंकवादी कहा गया। यह कानूनन अपराध है और एक महिला के नाते मेरी गरिमा का अपमान है। सांसद ने राहुल गांधी विशेषाधिकारी हनन का भी शिकायत भी की है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि वह लोकसभा में विवादित बयान देने वाली भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह को आतंकवादी बताने वाली अपनी टिप्पणी पर कायम हैं। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और यह याने कि प्रज्ञा भी हिंसा की बात करती हैं। राहुल ने कहा जो मैंने ट्वीट पर लिखा है, उस पर कायम हूं।
लोकसभा में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दोबारा मांगी माफी

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा