हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में सब जीरो टेम्परेचर लगभग -17.78 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके चलते नदियां और झीलें जम गई हैं। हिमाचल के कई इलाकों में 21 से 23 सितंबर के बीच बादल फटने से भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी। इसके चलते छतरू और छोटा दारा जैसे इलाकों में कई कारें और बाइक्स फंस गई थीं।
स्पीति घाटी का तापमान काफी गिर गया है। छतरू इलाके में बहने वाली चंद्रा नदी बर्फ की चादर में बदल गई है। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते कई इलाकों में फंसे सैकड़ों स्थानीय लोगों और विदेशियों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया था।
लाहौल-स्पीति घाटी में तापमान जीरो से इतना नीचे लूडका, जमी चारों तरफ बर्फ की चादर

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित