April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

लम्बे इंतजार के बाद नियमों में बंध किये दर्शन, 1 घंटे पूर्व ही भक्त पहुंचे महाकाल के द्वार

आज महाकालेश्वर मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गए। आनलाईन पंजीयन के बाद दर्शन की व्यवस्था की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए भक्त मंदिर में पहुंचे। आज 79 दिन बाद महाकाल मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुल गये। श्रद्धालुओं में भगवान के दर्शन को लेकर खास उत्साह देखा गया।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर 79 दिन बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया 4 अलग.अलग समय के स्लाट में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है वहीं केंद्र की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित रहने के उपाय और मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं को लेकर भी सुचारू रूप से व्यवस्थाएं की हुई है मंदिर में प्रवेश के समय श्रद्धालुओं के थर्मल स्क्रीन के अलावा हैंड सेनीटाइजर और उसके बाद कुंड में पैर धोकर सोशल डिस्टेंस का भी पालन कराकर ही मंदिर में प्रवेश दिया गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और केंद्र की गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग मंदिर में प्रवेश 1 दिन पहले प्री बुकिंग टोटल डिस्टेंस में श्रद्धालुओं को खड़े रखने की व्यवस्था साथ ही मंदिर में पैर धोने के लिए एक कुंड भी बनाया गया है। वहीं मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के हाथ धोने की व्यवस्था भी की है। श्रद्धालुओं को सोशल डिस्टेंसिंग सहित केंद्र की गाइडलाइन का पालन करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था से खुश नजर आ रहे हैं।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर आज से आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। जिसके तहत चारों स्लॉट में अब तक 2200 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपनी बुकिंग एक दिन पहले ही करा ली थी जिसके बाद आज सुबह 7ः00 बजे से श्रद्धालु अपने प्रवेश का इंतजार करते दिखाई दिए महाकाल मंदिर समिति और विधायक पारस जैन सहित धर्म गुरुओं ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

मंदिर में व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि आज 2 महीने का इंतजार पूरा हुआ है। मन को बाबा महाकाल के दर्शन कर के बहुत शांति मिल रही है। बाबा महकाल के दर्शन के लिए कई शहरों से श्र्धलुओ दर्शन करने पहुंच रहे है। ऐसे में प्रदेश मंत्री और विधायक भी लॉक डाउन के बाद दर्शन के लिए पहुंचे कृषि मंत्री कमल पूर्व ऊर्जा मंत्री पारस जैन बाबा महाकाल के दर्शन किये।

मंदिर में 1 साल्ट में 700 लोगों को दर्शन करवाए जा रहे है। थर्मल स्क्रीनिंग की जा है यदि किसी का टेम्परेचर अधिक मिल रहा है तो उसे चिकित्सालय भेजा जा रहा है। साथ ही आगे उपचार की सलाह दी जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर में व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। आज दो महीने का इंतजार पूरा हुआ है। मन को बाबा महाकाल के दर्शन कर के बहुत शांति मिल रही है।

Share to...