April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेप मामले में दाती महाराज पर सीबीआई ने कसा शिकंजा, हुई एफआईआर

रेप केस में जांच का सामना कर रहे दाती महाराज पर सीबीआई ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने दाती महाराज और उसके 3 सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। दाती महाराज दक्षिण दिल्ली में एक मंदिर का संचालन करता है।
दाती महाराज पर रेप और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं। दाती महाराज के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इस केस की जांच अपने हाथों में ली थी। दाती महाराज की एक शिष्या ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। शिष्या का आरोप है कि दाती महाराज ने दिल्ली और राजस्थान स्थित अपने आश्रम में दुष्कर्म को अंजाम दिया था। 22 जून पुलिस ने दाती महाराज उर्फ दाती मदनलाल से पूछताछ की थी।

Share to...