April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रेप के आरोप में गिरफ्तार चिन्मयानंद, बीजेपी ने रद्द की सदस्यता

कानून की एक छात्रा द्वारा रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगाए जाने के बाद पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं हैं। यह दावा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रवक्ता ने बुधवार को किया, जो आरोपों के सामने आने के पार्टी की एक महीने बाद दी गई पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया है। 72.वर्षीय चिन्मयानंद केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में राज्यमंत्री थे। वह 3 कार्यकाल तक पार्टी के सांसद भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि चिन्मयानंद अब बीजेपी के सदस्य नहीं रहे हैं। कानून अपना काम करेगा।

Share to...