कान्हा टाइगर रिजर्व में एक बाघ शावक की मौत हो गई। मंगलवार को बाघ का शव कान्हा परिक्षेत्र में गश्ती दल के द्वारा देखा गया। यह शव करीब 2-3 दिन पुराना बताया गया है। कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। घटना का कारण किसी बड़े बाघ के द्वारा शावक पर हमला करना से मौत होना बताया गया है। पीएम कराकर शव को जलाकर नष्ट कर दिया गया है।
कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र संचालक एसके सिंह ने बताया कि शावक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसका सिर शरीर से अलग हो गया था, लेकिन सभी अंग मुख्य शरीर में पाए गए हैं। क्षेत्र संचालक ने बताया कि कान्हा परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 106 में मंगलवार को गश्ती करते समय वन अमला ने लगभग 2-3 दिन पुराना मादा बाघ का शव देखा। जिसकी उम्र करीब 8-9 माह की होगी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित