May 6, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम रहीम की गोद ली बेटी के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज

गुरमीत राम रहीम को कोर्ट से भगाने के मामले में पुलिस ने उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार डेरा प्रमुख को दोषी करार देने के बाद राम रहीम के गनमैन उसे कोर्ट से भगाकर लेकर जाना चाहते थे। इस पूरे मामले की साजिश हनीप्रीत ने रची थी, जिसके चलते पुलिस ने हनीप्रीत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर दिया है। वहीं हनीप्रीत के विदेश भागने की आशंका के चलते पुलिस ने उसके और डेरे के प्रवक्ता के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि वे कहीं विदेश ना भाग जाए।
रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को 20 साल की सजा हो गई है, लेकिन उनके साथ साये की तरह रहने वाली हनीप्रीत गायब है। वह राम रहीम की गोद ली हुई बेटी है। पहले इनका नाम प्रियंका तनेजा था बाद में वह हनीप्रीत बन गईं। वह राम रहीम के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी है। वह उसी हेलीकॉप्टर में सवार थीं, जिसमें राम रहीम को पंचकूला कोर्ट तक लाया गया था। डेरा सच्चा सौदा में हनीप्रीत की सबसे ज्यादा चलती है इसलिए उन्हें डेरा की अगली उत्तराधिकारी के तौर पर भी देखा जा रहा था।

Share to...