April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रामपुर सेक्टर में आतंकियों के 2 ठिकानों का चला पता, भारी मात्रा में गोला.बारूद बरामद

सेना को लाइन ऑफ कंट्रोल के पास रामपुर सेक्टर के एक गांव में सोमवार को संदिग्ध लोगों की मूवमेंट का पता चला। तभी से इलाके की निगरानी की जा रही थी। सर्विलांस ग्रिड को पूरे इलाके में तैनात कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह सेना ने इलाके की छानबीन शुरू की। इस दौरान सेना को 2 ठिकानों का पता चला, जहां भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए थे।

सेना के अनुसार सीमा के आसपास कई सारे गांव हैं। आतंकी एलओसी के पास इन्हीं इलाकों में हथियार और गोला-बारूद छिपाते हैं, जहां से इसे ओवरग्राउंड वर्कर या आतंकियों द्वारा हैंडलर्स तक पहुंचाया जाता है। इनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।
बारामूला में ही आतंकियों ने सोमवार को सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड से हमला करने की कोशिश की थी। निशाना चूकने की वजह से ग्रेनेड सड़क पर ब्लास्ट हो गया, जिससे वहां मौजूद 6 लोग घायल हो गए थे।

Share to...